Home > मोटीवेशन > नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के 8 आसान तरीके

नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के 8 आसान तरीके

()
1,485

आजकल के ज़माने में हर एक मनुष्य अपने जीवन में नकारात्मक सोच से घिरा हुआ हैं। यह नकारात्मकता मनुष्य को अपनी योग्यता व क्षमताओं पर शक करने पर मजबूर कर देती हैं। इसी सोच के कारण वह अपने जीवन के अच्छे पलों को खत्म कर रहा है और यही सब चीज़े मनुष्य की प्रगति को रोक रही हैंं। यदि आप भी इस दुविधा में है और चाहते हैंं इस नकारात्मक सोच को बदलना, तो यह article ज़रूर पड़ें। यहाँ आप सीखेंगे की negative विचारों से छुटकारा कैसे पायें।

  1. नकारात्मक सोच के व्यक्तियों से दूर रहे-

ऐसे लोग जो नकारात्मक सोच रखते है, उनके साथ रहना आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डाल सकता हैं। ऐसे लोग negative vibes देते है और यदि आप ऐसे लोगो के साथ रहेंगे तो आपके लिए अपनी सोच बदलना बहुत ही मुश्किल हो सकता हैं। अपने नज़रिया को बदलने के लिए आपको नकारात्मक सोच वाले लोगो से दूरी बनाए रखनी होगी व आपको अच्छे दोस्त बनाने होंगे जिनसे आपको positive vibes मिले।

  1. योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनायें –

यह ज़रूरी नहीं हैं की योग और प्राणायाम हमेशा आपकी शारीरिक स्वास्थ्य का ही विकास करता हैं | इससे आपका मानसिक विकास भी होता हैं। हर दिन केवल 30 मिनट योग व प्राणायाम करने से आप खुद अपने अंदर change महसूस करेंगे। इससे आपका mood खुश रहेगा और मानसिक संतोष बना रहेगा।

  1. अपने आस पास के वातावरण को बेहतर बनायें

यह बहुत ही ज़रूरी है की आप अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखे। गंदे वातावरण में रहने से negative thoughts आते हैं। Positive vibes के लिए आपको अपनी surroundings को बेहतर बनाना होगा।

  1. उदासी छोड़े और हँसते रहे

जो लोग बहुत ही उदास व tension में रहते हैं उनके लिए laughter therepy बहुत की beneficial रहेगी। हंसना एक बहुत ही अच्छी therepy है, इसमें आपको बिना किसी वजह के रोज़ाना 10 मिनट हंसना होता हैं। ऐसा करने से आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी व यह आपके स्वास्थ के लिए भी लाभदायक हैं।

  1. ईश्वर में ध्यान लगाएं  

आजकल के ज़माने में इसपर बहुत ही काम लोग यकीन करते हैं, पर मेरा मानना है की ईश्वर में ध्यान लगाने से आप अपने मन को focus करते है व अपनी सारी परेशानियाँ उन्हें बताते हैं। ऐसा करने से आपका मन हल्का होता है व आप अच्छा महसूस करते हैं। पूरे दिन में केवल 5 से 10 मिनट ईश्वर की उपासना करने से जीवन में उत्साह आता हैं। तो यह आप ज़रूर करे।

  1. अपना ध्यान कहीं और लगाएं  

जब भी आपको नकारात्मक विचार आएं तो आप अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करे। आप अपना कोई भी मन पसंद काम कर सकते है जैसे अच्छी किताबें पड़ना, motivational quotes पड़ना, अच्छे गाने सुनना, खेलना इत्यादि। इससे negative thoughts आना बंद हो जाएंगे और आप अच्छा फील करेंगे।

  1. अपनी body language को सुधारें

Body language सुधारने से आप अपने अंदर बहुत ही अच्छा सुधार पाएंगे। यदि आप बहुत ही सुस्त रहते है तो आपको यह ज़रूर करना चाहिए। सुस्ती इंसान में नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने चलने, उठने, बैठने व खाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा।
इन चीजों पर ध्यान दे –
– चलते समय पैरो को न घसीटें व सीधा चलें।- खाते समय आवाज़ ना निकाले व अच्छे से चबाकर खाएं।- झुक कर ना बैठें, सीधा बैठे।- आंखें मिलाकर बात करे झुका कर नहीं।

  1. समस्याओ का हल निकाले –

आज के समय में ऐसा कोई नहीं है जो समस्याओं से ना घिरा हो, समस्याएं सबके जीवन में आती हैं। बस हमें उन समस्याओं का हल निकालना आना चाहियें। बहुत से लोग समस्याओं का हल निकालने के बजाईं कही और ध्यान केंद्रित कर देते हैं, और इस वजह से वह परेशान रहने लगते है और नकारात्मक सोचने लगते हैं।
इससे छुटकारा पाने के लिए आप सकारात्मक सोच रखते हुए अपनी समस्याओं का समाधान निकालें और बेहतर महसूस करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating / 5. Vote count:

No votes so far! Be the first to rate this post.

You may also like
सफलता का गुरु मंत्र – उड़ना है तो गिरना सीख लो
जीवन मे नियम और अनुशासन का महत्व
असफलता बर्बादी नहीं बल्कि एक विकल्प है – एलोन मस्क
जिंदगी में यह 5 सबक हमेशा याद रखें

Leave a Reply

error: Content is protected !!